
मुम्बई। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की विरासत को आगे बढ़ाने वाले उनके बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) का 31 अगस्त को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम सागर (Prem Sagar) का निधन सुबह 10 बजे के करीब हुआ है। प्रेम सागर ने 84 साल की उम्र (84 years old) में अपनी आखिरी सांस ली। वो पिछले काफी समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। प्रेम सागर के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने प्रेम सागर के जाने पर दुख व्यक्त किया है।
सुनील लहरी ने जताया दुख
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने प्रेम सागर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है, रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
फिल्ममेकर थे प्रेम सागर
अपने पिता की तरह ही प्रेम सागर भी एक बेहतरीन फिल्ममेकर थे। फिल्ममेकर होने के साथ-साथ प्रेम सागर एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर भी थे। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेम सागर का अंतिम संस्कार जुहू में होगा।
इन शोज और फिल्मों से मिली पहचान
प्रेम सागर ने कई बेहतरीन फिल्में और शोज बनाए हैं। उन्होंने अलिफ-लैला, चर्स और ललकार जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा, प्रेम सागर को दूरदर्शन का शो विक्रम बेताल बनाने के लिए भी जाना जाता है। उनका ये शो काफी लोकप्रीय हुआ था। प्रेम सागर ने शो में डायरेक्शन के साथ-साथ शो को प्रोड्यूस भी किया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved