मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर जितना विवाद देखने को मिली इसे दर्शकों ने उतना ज्यादा पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी रणबीर की ‘एनिमल’ ने जमकर कमाई की। मूवी में रणबीर के अलावा बॉबी देवल, अनिल कपूर रश्मिका मंदाना (Apart from Ranbir, Bobby Deval, Anil Kapoor, Rashmika Mandanna.) सहित कई बड़े कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। इस फिल्म के कई सीन और इसके डायलॉग्स को लेकर काफी आलोचना की गई थी। जावेद अख्तर ने भी इस मूवी को लेकर टिप्पणी की थी। ऐसे में अब एक बार फिर से जावेद के एक बयान ने सभी का ध्यान खींचा है।
क्या रणबीर को अमिताभ जैसी स्टारडम दिला सकती है?
फेमस गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जावेद ने इंडियन सिनेमा में ‘एंग्री यंग मैन’ के आदर्श स्वरूप के विकार पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा आज एंग्री यंग मैन का किरदार पर्दे से गायब हो गया है। अख्तर ने अमिताभ बच्चन की भूमिकाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके पीछे उनका दर्द दिखाई देता था। फिर वो चोट के बारे में भूल गए और वो केवल गुस्सा थे, जो कि भद्दा था। इस तरह से एंग्री यंग मैन पर्दे से गायब हो गया।
एनिमल की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, सौरभ सचदेवा और अन्य शामिल हैं। मूवी में रणबीर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved