img-fluid

पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथी के हमले से रेंजर की मौत

August 14, 2020

पन्‍ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को संभवतः पहली बार ऐसी दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है जिसमें रेंजर को ही हाथी रामबहादुर ने गिराकर अपने दांतों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार मृत रेंजर बीआर भगत मूलतः छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और विगत आठ वर्षो से पन्ना टाइगर रिजर्व में पदस्थ थे। 14 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे टाइगर ट्रैकिंग के दौरान हाथी ने रेंजर बी आर भगत को दांतो से छाती को दबा दिया जिससे सीधे ह्रदय में चोट पहुंची और छाती में दांत से छेद भी हो गया जिससे की रेंजर भगत की मौके पर मौत हो गई। ज्ञात हो कि हिनौता वन परिक्षेत्र गंगा क्षेत्र के इस इलाके में 7 अगस्त को पी-123 आपसी संघर्ष के दौरान मौत हो गई थी और दूसरे घायल बाघ की तलाश के लिए रेंजर बी आर भगत लगातार ट्रैकिंग कर रहे थे और कोशिश कर रहे थे कि घायल दूसरा टाइगर मिले तो उसका इलाज कराया जा सके। इसी दौरान शुक्रवार को हाथी राम बहादुर किसी बात को लेकर नाराज हो गया और रेंजर को दबाकर मार डाला।

बीआर भगत इसी रेंज में बीते 8 वर्ष से पदस्थ थे। उनकी मौत की पुष्टि पन्ना टाइगर रिजर्व उपसंचालक जरांडे ईश्वर रामहरि ने की है। वहीं उक्त दुखद घटना के प्रति फील्ड डायरेक्टर के एस भदौरिया ने दुख जताते हुए कहा कि पीटीआर ने एक-नेक अधिकारी को खोने का बेहद दुख है। वे दिन-रात जंगल में ही रहकर मेहनत करते थे। घटना स्थल पर पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के.एस. भदौरिया, उपसंचालक जरांडे ईश्वर रामहरि समेत पार्क के रेन्जर और वन कर्मचारी मझगवां में ही मौजूद थे। मौके पर पर स्थानीय चौंकी पुलिस के द्वारा पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम करने की कार्रवाई की जा रही थी। एजेंसी/हिस

Share:

  • आजीवन कारावास के 18 बंदी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे रिहा

    Fri Aug 14 , 2020
    जबलपुर। आजीवन कारावास की सजा काट रहे जबलपुर संभाग के आठ जिलों के 18 कैदियों को उनके अच्छे आचरण के कारण स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रात: 9 बजे रिहा किया जायेगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय जेल के उप अधीक्षक ने बताया कि रिहा होने वालों में जबलपुर जिले के दो दंडित बंदी शामिल हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved