img-fluid

मुंबई की सड़कों पर गाड़ी चलाना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

October 18, 2022

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता का विवादों के साथ भी गहरा नाता रहा है। कुछ समय पहले अपनी बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में आए एक्टर एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। अभिनेता हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन में नजर आए। एक्टर ने यह कार 3.9 करोड़ में खरीदी थी। लेकिन अब एक्टर अपनी इस कार को लेकर मुसीबत में पड़ गए हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अभिनेता जिस कार को चला रहे हैं, उसका इंश्योरेंस एक्सापर हो चुका है। एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा,”मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।” यूजर के मुताबिक अभिनेता की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।


मुंबई पुलिस ने भी यूजर के इस ट्वीट का जवाब दिया है। जवाब देते हुए उन्होंने पुलिस ने लिखा,”हमने ट्रैफिक ब्रांच को सूचना दे दी है।” मुंबई पुलिस के इस जवाब पर अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए यह तक पूछ लिया आखिर वीवीआईपी लोगों को इतनी सहूलियत मिलती ही क्यों है? ऐसे में अब देखना यह है कि रणवीर फिर एक बार मुश्किल में फंसेंगे या इससे बच निकलेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म आलिया और रणवीर के अलावा अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी, प्रीति जिंटी और जया बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। करण जौहर, हीरू जौहर और अपूर्वा मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने को तैयार है। इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में भी दिखाई देंगे।

Share:

  • तेजस्वी यादव पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, CBI ने की जमानत निरस्त करने की मांग

    Tue Oct 18 , 2022
    नई दिल्ली। रेलवे के चर्चित आईआरसीटी घोटाला मामले में आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस मामले में उनकी आज पेशी है। सीबीआई ने उनकी जमानत निरस्त करने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की है। इस पर आज सुनवाई होगी। सीबीआई ने कोर्ट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved