img-fluid

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, दिखा अभिनेता का एक्शन अवतार

October 16, 2025

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों में अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) से चर्चा में हैं। जबसे फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तबसे इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज (Title Track Release) हो गया है।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने 2 मिनट 39 सेकेंड का ट्रैक जारी किया है, जिसके बोले हैं ‘ना दे दिल परदेसी नू…’। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह का खूंखार अवतार दिख रहा है और उन्हें फुल एक्शन मोड में देखा जा रहा है। एक्टर को दुश्मनों पर जोरदार वार करते देखा जा सकता है।


आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Share:

  • शारदा कन्या स्कूल में पटाखे की दुकान लगने लगी तो हो गया हंगामा

    Thu Oct 16 , 2025
    भाजपा नेता ने दूसरे वर्ग को दुकान लगाने से रोका, स्कूल के गेट पर लगाया ताला इंदौर। बड़ा गणपति चौराहे पर स्थित शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कल जब पटाखे की दुकान लगाने के लिए लोग पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया। इस परिसर में संचालित लड़कियों के हॉस्टल के पास में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved