img-fluid

डायरेक्टर ने दी यह सफाई: मेजर मोहित की बायोपिक नहीं है रणवीर की ‘धुरंधर’

November 27, 2025

मुंबई। बॉलीबुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर लगातार अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना हुआ है। आदित्य धार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर यह फिल्म हाल ही में वास्तविक घटनाओं और किरदारों के साथ इसके कनेक्शन के चलते सुर्खियों में रही। लेकिन अब इन गॉसिप्स पर फिल्म के निर्देशक ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या मेजर मोहित पर बेस्ड है कहानी?
सोशल मीडिया पर कई फैंस यह कयास लगा रहे थे कि इसमें रणवीर सिंह का किरदार मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर्ड हो सकता है जिन्होंने साल 2000 की शुरुआत में इफ्तिखार भट के तौर पर हिजबुल मुजाहिद्दीन में घुसपैठ की थी। अब आदित्य धार ने खुद सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे इन कयासों और सवालों के जवाब दिए हैं। दरअसल मेजर मोहित के भाई मधुर शर्मा ने सोशल मीडिया पर आदित्य धार को टैग करते हुए पूछा कि क्या यह फिल्म उनके भाई की जिंदगी पर आधारित है?



आदित्य धार ने कहा- अगर हम मोहित…
जवाब में फिल्ममेकर आदित्य धार ने जवाब दिया, “हाय सर, हमारी फिल्म धुरंधर शूरवीर मेजर मोहित शर्मा की जिदंगी पर आधारित नहीं है। यह एक आधिकारिक क्लैरिफिकेशन है।” आदित्य धार ने लिखा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि अगर हम भविष्य में कभी मोहित सर पर कोई बायोपिक बनाएंगे तो हम इसे आपकी पूरी अनुमति और पूरे परिवार के परामर्श के बाद ही बनाएंगे। और उस तरह से बनाएंगे जिससे उनके बलिदान और हम सभी के लिए छोड़ी गई लीगेसी को सम्मानित किया जा सके।”

रणवीर सिंह होंगे फिल्म का मुख्य किरदार
रणवीर सिंह के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों को फिल्ममेकर आदित्य धार के इस बयान के बाद विराम मिल गया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म लगभग 3 घंटे लंबी हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, “धुरंधर की कहानी बहुत लंबी और धमाकेदार है। फोकस रणवीर सिंह के किरदार पर है और वह किन चीजों से होकर गुजरता है। बाकी एक्टर्स ने फिल्म में अन्य अहम किरदार निभाए हैं। डायरेक्टर आदित्य धार इस बात को लेकर क्लीयर हैं कि वो कहानी नहीं खोलना चाहते।”

Share:

  • सऊदी प्रिंस को अमेरिका का धोखा! F-35 जेट पर खेल कर गए ट्रंप

    Thu Nov 27 , 2025
    डेस्क: अमेरिकी (America) विदेश सचिव मार्को रुबियो ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जानकारी दी है कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) को अमेरिका की तरफ से बेचे जाने वाले F-35 लड़ाकू विमानों (Fighter Planes) इजराइल के विमान की तुलना में कम उन्नत होंगे. यह जानकारी Axios ने अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों के हवाले से दी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved