img-fluid

हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

January 14, 2025

नई दिल्ली। हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। ये एफआईआर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में दर्ज हुई है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला भी हरियाणा की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों ने यहां पर महिला से दुराचार किया। वहीं, महिला को दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि इन्होंने मेरी अश्लील वीडियो और फोटो भी लीं।


महिला ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने हमें फिर से डराकर पंचकूला बुलाया जहां हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। हमें फंसाने की कोशिश की गई। महिला ने इसकी शिकायत कसौली थाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

Share:

आईएमडी के 150 वर्ष आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की गौरवपूर्ण यात्रा है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Tue Jan 14 , 2025
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि आईएमडी के 150 वर्ष (150 years of IMD) आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की गौरवपूर्ण यात्रा है (Is a proud journey of Modern Science and Technology) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved