img-fluid

रैपर निकी मिनाज ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया गंभीर मुद्दा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा…

November 19, 2025

डेस्क। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि नाइजीरिया में ईसाइयों को सताया जा रहा है। इस बात को निकी मिनाज ने भी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में कहा है। त्रिनिदाद में जन्मी निकी मिनाज ने ट्रंप को शुक्रिया भी कहा क्योंकि इतने जरूरी मुद्दे पर उन्होंने बात की।

इस महीने शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया में ईसाइयों को सताए जाने का मुद्दा उठाया। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने यह बात कही, जिस पर निकी मिनाज ने भी रिएक्शन दिया था। इस मुद्दे के चर्चा में आने के बाद संयुक्त राष्ट्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निकी ने अमेरिकी मिशन के एक पैनल में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज और रिलीजियस लीडर के साथ बात की। वह कहती हैं, ‘दुख की बात है कि यह समस्या न केवल नाइजीरिया में बल्कि दुनिया भर के कई अन्य देशों में भी बढ़ती जा रही है।’


मिनाज ने कहा कि वह यह बात साफ करना चाहती थीं कि नाइजीरिया में ईसाइयों की रक्षा का मतलब किसी का पक्ष लेना या लोगों को बांटना नहीं है। वह कहती हैं, ‘यह लोगों को एकजुट करने के बारे में है।’ उन्होंने नाइजीरिया को गहरी आस्था और परंपराओं वाला एक खूबसूरत देश बताया, जिसे देखने के लिए वह बेताब हैं। निकी मिनाज ने आगे कहा, ‘धार्मिक स्वतंत्रता का मतलब है कि हम सभी अपने धर्म का पालन कर सके, चाहे हम कोई भी हों, हम कहीं भी रहते हों और हमारी आस्था कुछ भी हो।’

Share:

  • 'TIA पोर्टल से निर्यातकों-MSME को मिलेगा रीयल-टाइम डेटा सपोर्ट', बोले पीयूष गोयल

    Wed Nov 19 , 2025
    नई दिल्ली। व्यापार खुफिया व विश्लेषण पोर्टल देश के आयतकों, निर्यातकों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए नई जानकारियां उपलब्ध कराएगा। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पोर्टल के शुभारंभ के दौरान यह बात कही। वाणिज्य विभाग ने इस पोर्टल को विकसित किया है। टीआईए पोर्टल एक वन-स्टॉप व्यापार खुफिया और विश्लेषण मंच है। पोर्टल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved