मुंबई (Mumbai)! साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में एक फोटो के साथ हाल ही में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के अनुभव शेयर किए हैं।
दरअसल, रश्मिका मंदाना, श्रद्धा और अन्य यात्रियों को ले जा रही एयर विस्तारा की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को बेहद अजीब अनुभव का सामना करना पड़ा और पूरी फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। रश्मिका की फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। तकनीकी खराबी के कारण 30 मिनट बाद फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना में यात्रियों की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved