
नई दिल्ली: 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपने लंबे समय के प्यार को शादी में बदल दिया. लंबे वक्त से दोनों के फैंस इस मूमेंट का इंतजार कर रहे थे. लेकिन जैसी ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, वैसे ही तहलका मच गया. जिसके बाद पता चला कि सिर्फ शादी ही नहीं उनके शादी के तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर एक नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है. शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और कई सितारों की शादी की फोटो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की काफी वक्त से चर्चा हो रही थी, लेकिन ऑफिशियल ऐलान के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा. अब जब दोनों की तस्वीरें सामने आ गई है, तो इसने न केवल लोगों का प्यार बटोरा बल्कि रिकॉर्ड भी कायम किया है. जब रश्मिका और विजय ने अपने शादी के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, तो लोगों का रिएक्शन इतनी तेजी से आया कि वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.
18 घंटे में 18 मिलियन लाइक्स
उनकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अब तक कई करोड़ों लाइक्स मिल चुके हैं और वही फोटो अब सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला सेलिब्रिटी वेडिंग पोस्ट बन चुका है. ये रिकॉर्ड पहले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम था, जिनके पोस्ट को लगभग 15.8 मिलियन लाइक्स मिले थे. इसी के साथ, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया गया है. रश्मिका और विजय की शादी की फोटो को 18 घंटे में 18 मिलियन लाइक्स मिले हैं.
लोगों को खूब पसंद आया
ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘विरोश’ की शादी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. फोटोज की बात करें तो दोनों की लुक्स और पोज को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. एक बेहद प्यारे फोटो में विजय देवरकोंडा को रश्मिका का हाथ थामे हुए देखा गया, जहां दोनों के पारंपरिक पोशाकों और कमाल के अंदाज ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की गहराई और प्यार की सादगी का एहसास दिलाया. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पल को ‘शिव पार्वती जैसे प्रेम’ की झलक जैसा बताया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved