
इंदौर। कन्नड़ और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के इंदौर आने की खबर है। वे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ ही एक गरबा आयोजन में शामिल होंगी। सुपरहिट फिल्म पुष्पा से चर्चा में आईं अभिनेत्री रश्मिका की इसी महीने बॉलीवुड फिल्म ‘गुडबाय’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म से रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू होने जा रहा है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे लीजेंड कलाकारों के साथ रश्मिका को काम करने का मौका मिला है। फिलहाल अभिनेत्री देश के कई शहरों में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंच रही हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक वे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए परसों इंदौर आने वाली हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved