
इंदौर। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों शहर में किसी भी आयोजन पर रोक लगी है। रोक के बावजूद भीड़ जमा कर मोहर्रम पर ताजिए निकालने वाले 5 लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हुई, जबकि 18 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया की जिन लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है उनमें ज्यादातर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें असरावद खुर्द स्थित अस्थाई जेल पहुंचा दिया गया है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व पार्षद उस्मान पटेल उसके भाई इस्माइल पटेल निवासी गोवा रोड और शहजाद पटेल, अली पटेल और अंसार पटेल पर रासुका की कार्रवाई करवाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved