img-fluid

अद्र्ध जन्म शताब्दी व तपस्वियों के सम्मान में निकली रथयात्रा

April 16, 2022

  • 50 महिला मंडल, 50 घोड़े, 50 ढोल 5 बैंड, 2 हाथी और प्रभु रथ हुआ शामिल- कल शाम हुआ महिला सांझी कार्यक्रम

उज्जैन। आज सुबह 8 बजे सूरज नगर मैदान से जैन समाज के तपस्वियों की रथयात्रा निकाली गई इसमें 50 महिला मंडल, घोड़े, ढोल, बैंड के साथ हजारों समाजजन शामिल हुए। यह रथयात्रा सूरज नगर से शुरू होकर कार्तिक मेला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। युवाचार्य विश्व रत्न सागर के अद्र्ध जन्मशताब्दी व 1600 नवपद ओली तप आराधकों की सम्मान में आज सुबह सूरज नगर मैदान से 2 किलोमीटर लंबी रथयात्रा प्रारंभ हुई जिसमें 50 महिला मंडल, 50 घोड़े, 50 ढोल, 5 बैंड, 2 हाथी 5 बग्घी सहित हजारों समाज जन शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रथयात्रा कार्तिक मेला ग्राउंड क्षत्रिय कुड नगरी पहुंचकर समाप्त हुई।


इधर कल शाम मुख्य पांडाल में महिला सांझी कार्यक्रम हुआ जिसमें महिलाओं ने सजे धजे परिधान में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं जन्मोत्सव की खुशी में मेहंदी रचाई थी। महोत्सव समिति संयोजक जयंतीलाल जैन तेलवाला ने बताया कि आज मुख्य उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें राजकीय अतिथि आचार्य विश्व रत्न सागर सूरी के 50 वें जन्मोत्सव पर आराधना की जा रही है और रथयात्रा निकाली गई जो सखीपुरा, घी मंडी, दौलतगंज, कंठाल, सती गेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, दानी गेट होते हुए कार्तिक मेला मैदान पहुंची। यहां जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम एवं गुरु गुणानुवाद किया गया। आज सुबह निकली रथ यात्रा के आरंभ में ताशा पार्टी, इंद्र ध्वजा सहित दो हाथी शामिल हुए। रथ यात्रा मार्ग पर जैन समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित अन्य समाजों के संगठन, शहर कांग्रेस कमेटी, नगर जिला भाजपा आदि के मंचों से स्वागत किया गया। रथयात्रा में शामिल लोग गुरुदेव के जयकारे लगा रहे थे।

Share:

  • हनुमान जन्मोत्सव... सुबह से लगा मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता

    Sat Apr 16 , 2022
    हनुमान मंदिरों पर की गई आकर्षक सजावट-जोधपुरी सूट व पगड़ी धारण की बाल हनुमान ने-सुबह से शुरु हुआ आरती और सुंदरकांड का दौर-शाम को गैर और चल समारोह निकलेंगे उज्जैन। आज चैत्र मास की पूर्णिमा पर रवि योग में हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह से ही नगर के हनुमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved