
इलेक्ट्रिानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Realme अपनी नई Realme 8 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाली है । इस सीरीज के तहत कंपनी Realme 8 और Realme 8 Pro को पेश करेगी और ये स्मार्टफोन भारत में 24 मार्च को दस्तक देंगे। लॉन्च से पहले इनके फीचर्स से जुड़े टीजर्स सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले दिनों ही कंपनी ने इन्हें प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया। यूजर्स ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर जाकर इस सीरीज के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही अब Flipkart पर इसकी सेल डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। Realme 8 और Realme 8 Pro भारत में 24 मार्च को शाम 7.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। वहीं Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार ये स्मार्टफोन 25 मार्च को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Realme 8 और Realme 8 Pro संभावित फीचर्स
Realme 8 और Realme 8 Pro को लेकर कंपनी अभी तक कई टीजर जारी कर चुकी हैं। जिसके मुताबिक Realme 8 Pro में 108MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में सुपर एमोलेड फुल स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा फोन में 65W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं Realme 8 को MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved