उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में शुक्रवार से अथर्ववेद (Atharvaveda) की शौनक शाखा का पारायण (recitation) होगा। 23 से 27 दिसंबर तक पारायण (recitation) किया जाएगा। अथर्ववेद के पारायण से विविध रोगों से निवृत्ति की कामना की जावेगी। अथर्ववेद के मंत्रों से दीर्घ आयु व अस्त्र-शस्त्र, आयुध निर्माण एवं संचालन कामना की जाती है।मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने गुरुवार को बताया कि मंदिर में 5 दिसम्बर से चल रहे सुजलाम जल महोत्सव अन्तर्गत चारों वेदो का पारायण चल रहा है। इसके तहत शुक्रवार से अथर्ववेद की शौनक शाखा का पारायण किया जाएगा। जिसका समापन 27 दिसम्बर को होगा।
ज्ञात रहे सुजलाम जल महोत्सव के अन्र्तगत महाकालेश्वर मंदिर में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति,महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में 5से 29 दिसम्बर तक चर्तुर्वेद पारायण का आयोजन हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved