img-fluid

नई परियोजनाओं पर खर्च होंगे रिकॉर्ड 29 लाख करोड़, सेवा क्षेत्र में पहले से दोगुना बढ़त

April 29, 2023

नई दिल्ली। देश में वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 29 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणाएं हुई हैं। 2021-22 में 22 लाख करोड़ की घोषणाएं हुईं थीं। सबसे ज्यादा 12.4 लाख करोड़ की विनिर्माण क्षेत्र में घोषणाएं हुईं हैं।

Bank of Baroda की रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में विनिर्माण क्षेत्र में 10.6 लाख करोड़ की घोषणाएं हुईं थीं। सेवा क्षेत्र में (वित्त को छोड़कर) 10.3 लाख करोड़ की घोषणाएं हुईं हैं, जो दोगुना बढ़त है। इलेक्ट्रिसिटी में 6.1 लाख करोड़ की परियोजनाएं घोषित हुईं हैं, जो 2021-22 में 4.9 लाख करोड़ रुपये की थी।


सेवा क्षेत्र में केवल परिवहन और सूचना एवं प्रौद्योगिकी परियोजनाओं में बढ़त आई है। परिवहन में घोषित परियोजनाओं का निवेश 3.9 लाख करोड़ से बढ़कर 8.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आईटी में 0.5 लाख करोड़ से बढ़कर 1.1 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। विनिर्माण क्षेत्र में केमिकल एवं इसके उत्पादों की परियोजनाओं में निवेश तीन लाख करोड़ से बढ़कर 7.3 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

रुकी हुई परियोजनाओं की सुधार दर में गिरावट
रुकी परियोजनाओं के अमल में सुधार की दर में भारी गिरावट है। वित्त वर्ष 2019 में दर 19.7% थी जो 2020 में 6.5% व 2021 में 76.4% पर पहुंच गई थी। 2022 में यह दर 13.9% और 2023 में यह घटकर 4.1% पर पहुंच गई।

Share:

  • रजिस्ट्रियों के साथ ही 3 हजार से ज्यादा कृषि जमीनों के हो गए नामांतरण

    Sat Apr 29 , 2023
    सायबर तहसील के पायलट प्रोजेक्ट का इन्दौर जिले में अमल शुरू, सम्पदा साफ्टवेयर में किया  नया प्रावधान इन्दौर। शासन ने सायबर तहसील (Cyber ​​Tehsil) का नया प्रयोग भी शुरू किया और इन्दौर सहित  चार जिले पायलट प्रोजेक्ट (Four District Pilot Project) के तहत चयनित किए गए। पंजीयन विभाग के सम्पदा साफ्यवेयर में इस आशय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved