img-fluid

रिकॉर्ड GST कलेक्शन: अप्रैल में सरकारी खजाने में आए 2.10 लाख करोड़ रुपये

May 02, 2025

नई दिल्ली। अप्रैल में देश भर का वस्तु एवं सेवा कर (Gst) कलेक्शन (Goods and Services Tax – GST Collection ) अब तक के इतिहास में सर्वाधिक रहा है। वर्ष 2017 में जीएसटी को लागू किया गया था। उसके बाद बीते वर्ष अप्रैल (2024) में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन (GST collection of Rs 2.10 lakh crore) हुआ रहा था लेकिन बीते महीने में यह रिकॉर्ड भी टूट गया है। अप्रैल में 2.37 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है, जो सालाना आधार पर 12.6 फीसदी अधिक रहा है। इससे पहले मार्च 2025 में टैक्स कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये था।


महाराष्ट्र ने दिया सबसे अधिक जीएसटी
राज्यों के हिसाब से देखा जाए तो महाराष्ट्र ने बीते महीने 41645 करोड़ रुपये का जीएसटी दिया है। जबकि, बीते वर्ष अप्रैल में महाराष्ट्र ने 37671 करोड़ रुपये का टैक्स अदा किया था। सालाना आधार पर राज्य के टैक्स कलेक्शन में 11 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। इसी तरह से कर्नाटक का जीएसटी कलेक्शन भी 11 फीसदी बढ़कर 17815 करोड़ रुपये का रहा है। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो हरियाणा में 14057 करोड़ रुपये का टैक्स प्राप्त हुआ है।

घरेलू लेनदेन से मिले 1.9 लाख करोड़ रुपये
सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व में 10.7 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़कर करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। जबकि, बीते वर्ष की समान अवधि में घरेलू लेनदेन से जीएसटी कलेक्शन 1.71 लाख करोड़ रुपये का हुआ था। आयातित वस्तुओं से राजस्व संग्रह 20.8 प्रतिशत बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 38835 करोड़ रुपये का रहा था।

रिफंड 27,341 करोड़ रुपये
रिफंड की बात करें तो 48.3 प्रतिशत बढ़कर 27,341 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिफंड को समायोजित करने के बाद बीते महीने में शुद्ध राजस्व संग्रह 9.1 प्रतिशत बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो अप्रैल 2024 में शुद्ध जीएसटी कलेक्शन 1.91 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रहा था।

जीएसटी कलेक्शन बढ़ने के कारण
सीए विनीत राठी कहना हैं कि जीएसटी कलेक्शन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नंबर एक मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई क्षेत्र के बेहतर काम करने की वजह से भी जीएसटी बढ़ सकता है। इसी तरह से ट्रंप के जवाबी शुल्क की घोषणा के चलते अमेरिकी बाजार में निर्यात बढ़ने का भी असर हो सकता है। दूसरा, त्योहार के चलते बिक्री में उछाल आने से जीएसटी कलेक्शन में इजाफा होने की संभावना है।

प्रमुख राज्यों से जीएसटी कलेक्शन
राज्य –              अप्रैल 2024 –        अप्रैल 2025 –   कुल वृद्धि (प्रतिशत में)
उत्तराखंड –         2239 –                2592                       – 16
दिल्ली –               7772 –                 8260                       – 6
उत्तर प्रदेश –       12290 –              13600                      – 11
बिहार –               1992 –                 2290                       – 15
झारखंड –           3829 –                4167                       – 9

बीते कुछ महीनों में हुआ जीएसटी कलेक्शन
मार्च 2025 – 1.96 लाख करोड़ रुपये
फरवरी 2025 – 1.83 लाख करोड़ रुपये
जनवरी 2025 – 1.95 लाख करोड़ रुपये
दिसंबर 2024 – 1.77 लाख करोड़ रुपये
नवंबर 2024 – 1.82 लाख करोड़ रुपये
अक्टूबर 2024 – 1.87 लाख करोड़ रुपये

Share:

  • बिलावल भुट्टो ने फिर दी धमकी, बोला- सिंधु नदी पर हमला एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा

    Fri May 2 , 2025
    नई दिल्ली. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ज़रदारी ने गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को स्थगित कर दिया है, हम उनके फैसले को स्वीकार करने से इनकार करते हैं. उन्हें समझना चाहिए कि पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved