img-fluid

‘राणाबली’ की रिलीज डेट का ऐलान, शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना

August 28, 2026

हैदराबाद। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) की जोड़ी को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। दोनों की मच अवेटेड फिल्म ‘राणाबली’ (Ranabali) की रिलीज डेट (Release date) आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने गुरुवार, 27 अगस्त को फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज का ऐलान कर दिया।

16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही ‘राणाबली’ 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को राहुल सांक्रित्यायन निर्देशित कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी एक भव्य पीरियड बैकड्रॉप पर आधारित बताई जा रही है। फर्स्ट लुक, किरदारों की झलक और म्यूजिक से जुड़े अपडेट पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा चुके हैं।


  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आएगी जोड़ी

    ‘राणाबली’ की सबसे बड़ी खासियत विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी है। दोनों को रियल लाइफ में साथ पसंद करने वाले फैंस के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

    विजय और रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।

    सामने आया विजय का इंटेंस लुक

    रिलीज डेट के ऐलान के साथ मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें विजय देवरकोंडा का रॉ और इंटेंस पीरियड लुक दिखाई दे रहा है। उनके हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी नजर आ रहा है, जो फिल्म के एक्शन और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की झलक देता है।

    पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, ‘हमारे इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय इस अक्टूबर में खुलेगा। राणाबली की 16.10.26 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी।’

    दशहरे के आसपास रिलीज का लिया फैसला

    फिल्म को दशहरे के आसपास रिलीज किया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और फिल्म की कहानी में भी अच्छाई और बुराई के संघर्ष की झलक मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने रिलीज के लिए इस खास समय को चुना है।

    अजय-अतुल का म्यूजिक और इंटरनेशनल स्टार भी

    बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार की जा रही ‘राणाबली’ में शानदार विजुअल्स के साथ संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल का म्यूजिक भी सुनने को मिलेगा। फिल्म में इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

    इन तमाम वजहों से ‘राणाबली’ को 2026 के आखिरी महीनों की चर्चित फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। अब देखना होगा कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

    Share:

  • Nepal Tragedy: कुदरत के तांडव के बीच इंसानियत शर्मसार, बाढ़ में बहे महिला के शव से सोने की बालियां चुराते दिखे लोग, वीडियो वायरल...

    Fri Aug 28 , 2026
    नई दिल्ली. नेपाल (Nepal) में बाढ़ (flood) की तबाही के बीच एक बेहद शर्मनाक (Absolutely shameful) और दिल दहला देने वाला वीडियो (video) सामने आया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. इस वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में मारे गए एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराते हुए नजर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved