img-fluid

रिलायंस इंडस्ट्री बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी

July 25, 2020

नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है। शुक्रवार को आरआईएल दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। अब तक एक्सोन मोबिल दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल एनर्जी कंपनी थी। शुक्रवार को आरआईएल की मार्केट कैपिटलाइजेशन 14 लाख करोड़ की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शुक्रवार (24 जुलाई) को आरआईएल के शेयर में शानदार तेजी आई। शेयर का भाव 4.40 फीसदी बढ़कर 2,148.40 रुपये पर बंद हुआ।
सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान एनर्जी कंपनी है। इसके बाद आरआईएल का नंबर है। बाजार पूंजीकरण के मामले में आरआईएल शेवरॉन, ऑरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएचपी ग्रुप, रॉयल डच शेल और सॉफ्ट बैंक को पीछे छोड़ चुकी है। रिलायंस बाजार पूंजीकरण के लिहाज से एशिया की 10वीं सबसे बड़ी कंपनी है। चीन का अलीबाबा ग्रुप दुनिया में 7वें पायदान पर है।
सऊदी अरब की ऑयल कंपनी सऊदी अरामको दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी भी है। इसका बाजार मार्केट कैपिटालइजेशन 1.75 लाख करोड़ डॉलर (131.25 लाख करोड़ रुपये) है। एप्पल दूसरे पायदान पर है और उसका बाजार पूंजीकरण 1.6 लाख डॉलर (120 लाख करोड़ रुपये) है। 1.5 लाख करोड़ डॉलर (112.5 लाख करोड़ रुपये) के साथ माइक्रोसॉफ्ट तीसरे पायदान पर है। अमेजन का मार्केट कैप 1.48 लाख करोड़ डॉलर (111 लाख करोड़ रुपये) है। गूगल का मार्केट 1.03 लाख करोड़ डॉलर (77 लाख करोड़ रुपये) है।
एक जानकारी के मुताबिक मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर यह दुनिया की 46वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। गुरुवार को यह एक्सोन मोबिल से पीछे 48वें पायदान पर थी, लेकिन, शुक्रवार को शेयर की कीमत में आई तेजी के चलते यह एक्सोन को पीछे छोड़ 46वें पायदान पर आ गई।
मार्च में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। इससे रिलायंस के शेयर 23 मार्च को 867 रुपये पर आ गया था। तब कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5.5 लाख करोड़ रुपये था। तब से कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त तेजी आई है। इसकी वजह यह है कि कंपनी ने खुद को कर्ज मुक्त करने का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है।

Share:

  • सचिन ने ओली पोप की तुलना इयान बेल से की

    Sat Jul 25 , 2020
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में नाबाद 91 रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज ओली पोप की तुलना पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयान बेल से की है। सचिन ने ट्वीट कर लिखा, ”तीसरा टेस्ट मैच देख रहा हूं। ओली पोल को देखकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved