img-fluid

रोजमर्रा के खाने-पीने में राहत, चॉकले-पास्ता और डेयरी अब होंगे सस्ते

September 21, 2025

नई दिल्ली: खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी (GST) में बड़ा बदलाव लागू होने वाला है, जो उपभोक्ताओं के लिए खुशी की खबर है. चॉकलेट (Chocolate), पास्ता (Pasta), बेक्ड गुड्स (Baked Goods), नमकीन (Namkeens), इंस्टेंट नूडल्स (Instant Noodles), सॉस (Sauces), प्रिजर्व्ड मीट्स (Preserved Meats), कॉर्नफ्लेक्स (Cornflakes), बटर (Butter), घी (Ghee), चीज (Cheese) और डेयरी स्प्रेड्स (Dairy Spreads) जैसी कई रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कटौती (GST Tax Cut) की गई है.

केंद्र सरकार ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में तय किया कि इन सामानों की वर्तमान टैक्स दर 12%-18% से घटाकर 5% या कुछ ब्रेड (Breads) और डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products) पर 0% कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि आम घरों की किराना शॉपिंग अब किफायती हो जाएगी और ग्राहकों को सीधे फायदा मिलेगा.


  • विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत है बल्कि फूड इंडस्ट्री (Food Industry) और डेयरी सेक्टर (Dairy Sector) के कारोबार को भी बढ़ावा देगा. निर्माता और रिटेलर्स (Retailers) अब अपने प्रोडक्ट्स (Products) की कीमतों में कटौती कर सकते हैं और नई मार्केटिंग स्ट्रेटेजी (Marketing Strategy) के साथ ग्राहकों तक पहुंच बढ़ा सकते हैं.

    जीएसटी कटौती से रोजमर्रा की जरूरत की चीजें जैसे बटर, घी, चीज और डेयरी स्प्रेड्स अधिक सुलभ होंगी. वहीं, चॉकलेट और पास्ता जैसी फूड आइटम्स की कीमत भी कम होगी, जिससे छोटे बच्चों और फैमिलीज को फायदा मिलेगा. कॉर्नफ्लेक्स (Cornflakes) और इंस्टेंट नूडल्स (Instant Noodles) जैसे ब्रेकफास्ट और स्नैक आइटम्स की खरीदारी भी अब आसान होगी.

    Share:

  • हर दुकान को स्‍वदेशी से सजाना है, वो सामान खरीदें मेड इन इंडिया हो, देश के नाम संबोधन में बोले PM मोदी

    Sun Sep 21 , 2025
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का देश के नाम संबोधन (Address to the Nation) शुरू हो चुका है. नवरात्र‍ि (Navratri) से एक द‍िन पहले प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन को काफी खास माना जा रहा है, क्‍योंक‍ि कल से नया जीएसटी (GST) लागू हो रहा है. उससे पहले पीएम मोदी ने बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved