img-fluid

मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, कई बड़ी फिल्मों में किया था काम

March 14, 2026

नई दिल्ली: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा (Famous Actress Madhu Malhotra) का निधन हो गया है. मधु मल्होत्रा ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. मधु मल्होत्रा के निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई है. हर कोई दिग्गज अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

सुभाष घई ने जताया दुख
जानकारी की मानें तो मधु मल्होत्रा का निधन 13 मार्च को हुआ है. एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताते हुए फिल्म निर्माता सुभाष घई ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सुभाष घई ने मुध को एक ‘विनम्र’ महिला भी बताया. उन्होंने ‘लंबी जुदाई’ गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि ये पाकिस्तान की सिंगर रेशमा द्वारा गाया एक लोकगीत था.


  • क्या बोले सुभाष घई?
    सुभाष ने आगे कहा कि मुझे पर्दे पर एक ऐसी नार्थ इंडियन एक्ट्रेस की जरूरत थी, जिसकी आंखें चमकती हों और यह गीत अमर हो गया. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. बता दें कि मधु मल्होत्रा ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘रिश्ता कागज का’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विश्वनाथ’ और ‘कयामत’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए पॉपुलर थीं.

    कहां होगा अंतिम संस्कार?
    गौरतलब है कि अभिनेत्री मधु मल्होत्रा ​​का 13 मार्च को मुंबई में निधन हो गया. अभिनेत्री ने 71 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा. अभिनेत्री की शवयात्रा उनके आवास से शाम 4 बजे निकलेगी. इससे पहले दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उनके घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी.

    हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगीं मधु
    मधु मल्होत्रा ​​के निधन से सभी दुखी है. सोशल मीडिया पर भी जैसी इस खबर की जानकारी मिली, तो फैंस से लेकर यूजर्स और तमाम सेलेब्स भी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी कर रहे हैं. मधु मल्होत्रा भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग और किरदार हमेशा लोगों के जहन में रहेंगे.

    Share:

  • मोनालिसा की शादी का PFI से कनेक्शन, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने CM मोहन यादव और PM मोदी से की इंसाफ की अपील

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली: महाकुंभ (Mahakumbh) से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा (Monalisa) की शादी को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है. बीते दिन उन्होंने केरल में फरमान खान संग कोर्ट मैरिज की थी. मोनालिसा के इस फैसले से उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा काफी गुस्से में है. डायरेक्टर ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved