
हरदा। जिले के शासकीय डॉक्टरों (Doctor) ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की थी। इस हड़ताल (Strike) को हाईकोर्ट (High Court) में अवैध बताया और सभी डॉक्टरों को तत्काल ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए थे। आज हरदा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर ड्यूटी ज्वॉइन करने के बाद आज अपना सामूहिक सामूहिक इस्तीफा (mass resignation) जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया है।
हरदा जिले के 25 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि हरदा जिले के शासकीय सभी 25 डॉक्टरों ने इस्तीफा मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को सौंप दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि अभी तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया है जिससे डॉक्टरों में नाराजी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved