img-fluid

जिम्मेदारियों से भागना अब केजरीवाल सरकार की बन चुकी आदत: गुप्ता

September 06, 2020

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 14 दिनों के संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम के तीसरे दिन पश्चिमी दिल्ली के एक जिले में प्रवास किया। गुप्ता ने जिला पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में गुप्ता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से साथ दिल्ली भाजपा के विस्तार को लेकर चर्चा की और जिले में किए जा रहे विकास कार्यों से जाना। वहीं गुप्ता ने पश्चिमी दिल्ली जिले के केशोपुर वार्ड के जे. जे. क्लस्टर में प्रवास और जलपान किया और कार्यकर्ताओं एवं निवासियों से कोरोना संकट में हुई समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि संकट के समय में भी केजरीवाल सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागती रही और अब उन्होंने यह अपनी आदत बना ली है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पिछले 7 सालों से नगर निगम के फंड को रोककर दिल्ली के लोगों से बदला ले रही है और दिल्ली के विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि दिल्ली की वित्तीय हालत नाजुक है और उनके पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है, लेकिन साथ में यह भी कह रहे हैं कि नगर निगमों की कमान हमें दे दो हम नगर निगम चलाएंगे। दिल्ली सरकार यह किस तरह का पक्षपात दिल्ली के लोगों के साथ कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • दलितों की हत्या को प्रोत्साहन दे रहे हैं मुख्यमंत्री : तेजस्वी

    Sun Sep 6 , 2020
    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से दलितों की हत्या के मामले में चुनावी कार्ड खेले जाने पर तेजस्वी यादव भड़क गए हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह दलितों की हत्या को प्रोत्साहित कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved