img-fluid

‘PM मोदी के नेतृत्व में 11 साल में जवाबदेह सरकार की राजनीति हुई’, विशाखापत्तनम में गरजे जेपी नड्डा

September 14, 2025

विशाखापत्तनम। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (Vishakapatnam) में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘हम (BJP) 14 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी (Political party) हैं। भारत के 20 राज्यों में राजग और 13 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। हम देश की सबसे बड़ी प्रतिनिधि पार्टी हैं। हमारे 240 सांसद (लोकसभा) हैं। हमारे लगभग 1,500 विधायक हैं। हमारे विधान परिषदों में 170 से ज्यादा सदस्य हैं।’


  • जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 साल में कार्य-निष्पादन और जवाबदेह सरकार की राजनीति हुई है जबकि पिछली सरकारों में अकार्य-निष्पादन की राजनीति थी और उन्होंने विकास कार्य नहीं किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें घोषणापत्रों में किए गए वादों को भी भूल गई थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हम एक ऐसी पार्टी से आते हैं जिसका एक वैचारिक आधार है।’ जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए 15,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

    Share:

  • Oppo F31 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 7000mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

    Sun Sep 14 , 2025
    डेस्क। Oppo F31 सीरीज अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगी। ओप्पो की यह मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज (Smartphone Series) 7,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स (Features) के साथ आएगा। लॉन्च से पहले इस सीरीज के सभी मॉडल की कीमत सामने आ गई है। ओप्पो की यह स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Oppo […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved