
भोपाल। रातीबढ़ इलाके में रिटायर्ड एसआई की बेटी ने सेनेटाइजर पीकर खुदकुशी कर ली। उसे एक दिमागी बीमारी थी, जिससे उसे अजीब ख्याल आते थे। उसका इलाज भी चल रहा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
एएसआई सौरभ पांडे के अनुसार प्रीति तिवारी पुत्री सीताशरण तिवारी (27) निवासी रातीबढ़ ग्रेजुएशन कर चुकी थी। पूर्व में उसकी जॉब भी लगी थी। हालांकि शहर के बाहर जाब होने के कारण उसने ज्वाइन नहीं किया था। उसके पिता सीताशरण भोपाल में ही बतौर एसआई पदस्थ रहे हैं। फिलहाल वह रिटायर्ड हो चुके हैं। 6 साल पहले प्रीति एक खास तरह की दिमागी बीमारी का शिकार हो गई। जिससे उसे अजीब ख्याल आने से लगे थे। इन ख्यालों को वह सही मानकर डर जाती थी। ख्याली दुनिया को ही सही समझने लगी थी। परिजन उसका एक मनोचिक्तिसक से इलाज करा रहे थे। दवाओंं के कारण अधिकांश समय वह नींद में रहती थी। होश में आते ही अजीब हरकतें करती थी। कुछ समय पहले भी वह कलाई की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी। हालांकि तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। कल शाम लड़की ने घर में रखा सेनेटाइजर पी लिया। परिजनों ने तबीयत बिगडऩे के बाद उसे पहले जेपी अस्पताल पहुंचाया, फिर हमीदिया में भर्ती कराया गया। जहां चंद मिनट चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved