
नई दिल्ली। शनिदेव (Shani Dev) वर्तमान में वक्री अवस्था (retrograde state) में चल रहे हैं। 5 जून को शनिदेव मकर राशि में वक्री हुए थे। अब 141 दिन वक्री रहने के बाद शनि ग्रह 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह वक्री अवस्था में होता है, तो उसका शुभ प्रभाव कम हो जाता है। जानें शनि के लंबे समय तक वक्री रहने के बाद मार्गी अवस्था (road condition) में आने पर किन राशि वालों को मिलेगी राहत-
वर्तमान में शनि मकर राशि (Capricorn) में संचार कर रहे हैं। जिसके कारण मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। वहीं, कुंभ, धनु व मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। शनि 23 अक्टूबर को मार्गी होंगे और फिर 17 जनवरी 2023 अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे।
इन राशियों पर पड़ेगा शुभ असर-
शनि के मार्गी होने का कुछ राशियों पर शुभ असर पड़ेगा। वृषभ, कन्या और धनु राशि(sagittarius) वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यात्रा के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved