img-fluid

खुलासा, शादी के बंधन में बंधने को तैयार करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश

August 04, 2024

मुंबई (Mumbai)। बिग बॉस 15 (bigg boss 15) की विनर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Tejasvi Prakash and Karan Kundrra) लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। करण और तेजस्वी टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट मुनीषा खटवानी ने दोनों की शादी को लेकर प्रिडिक्शन किया है। मुनीषा खटवानी की मानें तो तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।



  • करण-तेजस्वीर की शादी पर क्या बोलीं मुनीषा
    मुनीषा खटवानी एक टैरो कार्ड रीडर हैं। वो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में नजर आईं थीं। एक खास बातचीत में मुनीषा खटवानी ने करण और तेजस्वी की शादी को लेकर खास प्रिडिक्शन किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे। मुनीषा ने ये भी कहा कि कपल ने शादी की प्लानिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, करण या तेजस्वी ने अभी ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं की है।


    करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की भी आ चुकी हैं खबरें
    बता दें, कुछ वक्त पहले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की खबरें आईं थीं। हालांकि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर साथ में फोटो शेयर किए और ब्रेकअप की खबरें को झूठा साबित कर दिया। हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी को एक पेट शॉप (Pet Shop) पर भी देखा गया था।

    बिग बॉस के घर में मिले थे करण और तेजस्वी
    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के घर में ही शुरू हुई थी। घर से बाहर आकर दोनों को बहुत बार पब्लिक में साथ देखा गया। तेजस्वी बिग बॉस के घर से निकल कर करण कुंद्रा के शो लॉकअप में गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। तेजस्वी करण के शो टेम्पटेशन आइलैंड में भी गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं।

    Share:

  • महाराष्ट्र के सियासी रण में चाचा-भतीजे के बीच छिड़ी जंग! आदित्य के खिलाफ इसे उतारेंगे राज ठाकरे

    Sun Aug 4 , 2024
    मुंबई। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में भाजपा के अगुवाई वाली महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी ने विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल के लोकसभा चुनावों में वर्ली में उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के उम्मीदवार की बढ़त सात हजार से कम होने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को एक अवसर का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved