
भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में पांच माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एफएसएल रिपोर्ट में साफ हुआ कि महिला को हाथ पांव बांधकर कुऐं में फैंका गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतका की शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है। थाना प्रभारी एलडी मिश्रा के अनुसार 30 वर्षीय महिला की बॉडी ग्राम बरखेड़ा बौंदर स्थित कुऐं में 21 जुलाई 2020 को मिली थी। उसकी बॉडी पर रस्सी से बंधा एक बड़ा सा पत्थर मिला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की थी। शव का एफएसएल परीक्षण कराया गया था। एफएसएल रिपोर्ट में साफ हुआ कि महिला को बांधकर कुऐं में जिंदा फैंका गया था। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका की शिनख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। आस पास रहने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved