
रीवा। रीवा पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अति०पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर द्वारा क्राईम मींटिंग ली गई, मीटिंग में परिवीक्षाधीन आई०पी०एस० अंकित सोनी जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा निर्देश दिये-
लंबित पेंडिंग डायरी का चालान तत्काल पेश करें।
एस सी०/ एसटी० राहत प्रकरण राशि हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूरी करें।
महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये।
उच्च न्यायालय में केश डायरी समयावधि में भेजने हेतु निर्देश दिये।
गुम नाबालिग बालक/बालिका के दस्तयाबी हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved