
1. वन देखा, पर मोर नहीं था
बंधते देखा पर चोर नहीं था
बहा खून, पर खून नहीं था
मुंह में देखा पर कौर नहीं था?
उत्तर……..पान
2. टोपी हरी और काला बाना
सिर पर बैठ शहर को जाना
गली-गली में शोर मचाना
अच्छा लगता इसको खाना?
उत्तर…….बैंगन
3. बसी पेड़ पर काशी नगरी
नीचे उसका द्वार
हवा चलने पर ही हिलती
बूझो बच्चों सार?
उत्तर…….बया का घौंसला
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved