img-fluid

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा में नागा साधू के किरदार में होंगे ऋषभ शेट्टी

September 15, 2025

मुंबई। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा (Kantara) को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब इसका प्रीक्वल कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 खबरों में बनी हुई है। पहली फिल्म कोला, देव पर आधारित थी। विजय किरगंदूर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट कर रहे हैं। अब इस फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है ये फिल्म करीब ढाई घंटे लंबी होगी, दैवीय शक्ति पर बेस्ड होगी।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी के बारे में अमेरिकी टिकटिंग ऐप Fandango पर हुआ है। वेबसाइट के अनुसार, कांतारा: चैप्टर 1 की कहानी 2 घंटे 45 मिनट लंबी होने वाली है और यह ऑडियंस को 300 ईस्वी में कदंब वंश के शासनकाल में ले जाएगी। फिल्म की कहानी बनवासी के रहस्यमयी जंगलों में स्थापित है, जहां दैवीय शक्तियों की शुरुआत होगी।



नागा साधू होंगे एक्टर

ऋषभ शेट्टी इस बार एक नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार इंसानों और दैवीय शक्तियों के बीच सेतु का काम करेगा। फिल्म प्राचीन रस्मों, अलौकिक शक्तियों और जनजातीय संघर्षों का ऐसा संगम दिखाने जा रही है जो फिल्मों में अब तक नहीं देखा गया। कांतारा के पहले भाग ने जहां विश्वभर में लगभग 407।82 करोड़ की कमाई की थी, वहीं प्रीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। इस फिल्म का संगीत बी। अजननीश लोकनाथ ने तैयार किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंथ, गुलशन देवैया, जयराम और राकेश पूजारी भी नज़र आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Share:

  • 19 सिंतबर को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे अक्षय कुमार और परेश रावल

    Mon Sep 15 , 2025
    मुंबई। 19 सिंतबर को बॉक्स ऑफिस पर तीन बॉलीवुड फिल्मों का क्लैश देखने को मिलेगा। इन फिल्मों में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3, (Jolly LLB 3) परेश रावल की फिल्म अजय द अनटोल्ड स्टोरी और अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची का नाम शामिल है। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved