
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित मंदाकिनी परिसर में आईसीआईसीआई बैंक के सामने निजी कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात में नाकाम एक्टिवा सवार तीन बदमाश फरियादी की धुनाई कर फरार हो गए। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने एजेंट की शिकायत पर लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के फु टेज देखे हैं। फु टेज में लाल रंग की एक्टिवा से आए युवक एजेंट से मारपीट करते नजर आए हैं। हालांकि फु टेज में बैग छीनने के प्रयास का कोई प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है या फि र आरोपी असल में लूट के मकसद से आए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved