मुंबई (Mumbai)। बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky and the Queen’s love story) ने रिलीज होने के दूसरे दिन 29 जुलाई को जबरदस्त कमाई (Tremendous earnings) की है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज (Released in theaters) होने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 16 करोड़ का कलेक्शन किया है।
निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, यह संख्या उम्मीद से कम थी, फिर भी फ़िल्म ने अच्छी शुरुआत की। अब इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो संतोषजनक हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved