img-fluid

ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार रोजर फेडरर नहीं लेंगे हिस्सा

December 29, 2020

नई दिल्ली। 8 फरवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर इस बार खेलते दिखाई नहीं देंगे। फेडरर के करियर में यह पहला मौका होगा, जब वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। 21 ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर अपनी घुटने की चोट से उबर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। फेडरर की हाल में ही घुटने की दो बार सर्जरी हुई थी और वह काफी समय बाद ट्रेनिंग पर लौटे थे।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम का आयोजन 18 जनवरी से होने था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसको तीन हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने बताया कि फेडरर अपनी घुटने की चोट से रिकवर कर रहे हैं, जिसके चलते वह इस साल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फेडरर अपनी घुटने की सर्जरी के चलते फरवरी से खेल से दूर हैं और हाल में ही उन्होंने प्रैक्टिस करने शुरू की थी। साल 2000 में डेब्यू करने के बाद यह पहला मौका होगा, जब यह दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलता दिखाई नहीं देगा। वह अपने करियर में इस खिताब को छह बार अपने नाम कर चुके हैं।

Share:

  • प्रधानमंत्री ने कहा, फ्रेट कॉरीडोर रुट पर नये आत्मिनिर्भर भारत की गूंज स्पष्ट सुनाई देगी

    Tue Dec 29 , 2020
    प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘न्यू खुर्जा-न्‍यू भाऊपुर रेलखंड’ फ्रेट कॉरीडोर रुट पर पहली मालगाड़ी दौड़ेगी तो उसमें नये आत्‍मनिर्भर भारत की गूंज और गर्जना स्‍पष्‍ट सुनाई देगी. ‘ईस्‍टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ के ‘न्यू खुर्जा-न्‍यू भाऊपुर खंड’ का मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, ‘आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved