
डेस्क। रोहित शर्मा के नाम वैसे तो बहुत सारे कीर्तिमान हैं, लेकिन उनमें से एक लगता है कि अब जल्द ही टूट जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाए हैं, लेकिन अब यूएई का बल्लेबाज उनसे आगे निकलने के करीब पहुंच गया है। इसी साल के विश्व कप में ये विश्व रिकॉर्ड टूट जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने अपने करियर में 159 मैच खेलकर 205 सिक्स लगाए हैं। वे दुनिया के ऐसे अकेले और पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 200 से अधिक सिक्स लगाए हैं। खास बात ये भी है कि ये पहली बार हो रहा है कि जब टीम इंडिया बिना रोहित शर्मा के कोई टी20 विश्व कप खेल रही है। साल 2007 में जब टी20 विश्व कप खेला गया था, तब रोहित शर्मा थे और जब साल 2024 में भारतीय टीम चैंपियन बनी तो वे कप्तान थे। उसी फाइनल मैच को जीतकर रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
इस बीच बात करते हैं उस बल्लेबाज की, जो धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। वे हैं यूएई के मुहम्मद वसीम। वे अब तक 94 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 93 छक्के लगा चुके हैं। यानी रोहित के काफी करीब पहुंच चुके हैं। मंगलवार को जब न्यूजीलैंड बनाम यूएई मैच शुरू होना था, तब तक मुहम्मद वसीम ने 190 छक्के लगाए थे। इसके बाद इस मैच में भी वसीम ने 3 छक्के ठोककर इसकी संख्या 193 तक पहुंचा दी। वसीम ने इस मैच में 45 बॉल पर 66 रन ठोके। इसमें चार चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वे आखिर तक आउट भी नहीं हुए। पारी का आगाज करते हुए जब कोई बल्लेबाज 20 ओवर तक नाबाद रहे तो समझ आता है कि उसने कितनी शानदार बल्लेबाजी की होगी।
इतना ही नहीं मुहम्मद वसीम यूएई के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में दो बार अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 2022 में 50 रन की पारी खेली थी। साल 2024 का विश्व कप वे नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब इस साल वापसी करते हुए पहले ही मैच में कमाल का खेल दिखाने में कामयाब रहे। वे यूएई की ओर से सबसे ज्यादा बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मुहम्मद वसीम की बदौलत ही यूएई ने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना दिए। जो एक सम्मानजनक स्कोर कहा जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved