img-fluid

वेब सीरीज ”इंडियन पुलिस फोर्स” की शूटिंग के दौरान घायल हुए Rohit Shetty

January 10, 2023

मुंबई (Mumbai)। एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने वाले फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) वेब सीरीज की शूटिंग (series shooting) के दौरान घायल हो गए। जिसके बाउ उन्हें हैदराबाद (Hyderabad) के कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी रामोजी फिल्म सिटी में अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स” (Indian Police Force) की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक एक्शन सीन शूट करते समय वह चोटिल हो गए। इसके बाद प्रोडक्शन टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका माइनर ऑपरेशन किया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।


बताया जा रहा है की ‘इंडियन पुलिस फोर्स” रोहित की एक मेगा बजट वेब सीरीज है। इसके जरिए वह ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। वहीं विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी की भी अहम भूमिका होगी।

Share:

  • फिल्‍म 'शहजादा' के सेट पर घायल हो हुए Kartik Aaryan, टूटा घुटना

    Tue Jan 10 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने वाले फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल होने की खबर आई कि दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। वे भी अपनी फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) की शूटिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved