img-fluid

RSS की स्वर्ण जयंती, दो अक्टूबर को PM मोदी स्मारक डाक टिकट और सिक्का करेंगे जारी

September 29, 2025

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस हफ्ते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने के मौके पर स्मारक डाक टिकट (Postage Stamp) और सिक्का (Coin) जारी करेंगे। आरएसएस की स्थापना विजयादशमी के दिन 1925 में हुई थी। इस बार गुरुवार को संघ अपने 100 साल पूरे करेगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बुधवार को एक कार्यक्रम में यह डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस मौके पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले (General Secretary Dattatreya Hosabale) भी मौजूद रहेंगे।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आरएसएस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ हमेशा सर्वोपरि रहा है। मोदी ने संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और उनके उत्तराधिकारी एम.एस. गोलवलकर (गुरुजी) को याद करते हुए कहा कि गुरुजी का कथन- ‘यह मेरा नहीं, यह राष्ट्र का है’ लोगों को त्याग और सेवा की राह दिखाता है।

    उन्होंने कहा कि बीते 100 वर्षों से आरएसएस लगातार और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में जुटा हुआ है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष को खास बनाने के लिए देशभर में बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। संघ एक लाख से ज्यादा ‘हिंदू सम्मेलनों’ का आयोजन करेगा। इसके अलावा, घर-घर पहुंच अभियान और सामाजिक सौहार्द जैसे विषयों पर हजारों संगोष्ठियों का भी आयोजन होगा।

    Share:

  • बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के लिए प्रति एकड़ ₹20,000 और मवेशियों के लिए ₹37,500 देगी पंजाब सरकार

    Mon Sep 29 , 2025
    डेस्क। पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पंजाब (Punjab) में आई भयावह बाढ़ (Floods) से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों (Farmers) के लिए मदद की घोषणाएं कीं। भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि फसलों (Crops) के नुकसान (Losses) के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ (Acre), मवेशियों (Cattle) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved