मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) इस वक्त चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से रुबिना के प्रेग्नेंट (Rubina’s pregnant) होने की अफवाहें जोरों पर हैं। अब रुबिना (Rubina’s pregnant) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया है कि वह मां बनने वाली हैं। रुबिना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। रुबिना की इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।
रुबिना के काम की बात करें तो वह कई हिंदी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर रुबिना ने एक अलग पहचान बनाई है। उन्हें असली पहचान सीरियल ‘छोटी बहू’ से मिली। रुबिना ने हिंदी बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह ‘शक्ति’ और ‘झलक दिखला जा’ शो में भी नजर आईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved