
जिनेवा। राजदूत रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत (India) की नयी स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है । वह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला दूत (India’s First Female Ambassador) हैं।
यहां रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के सामने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया है। वह 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं और भूटान में भारत की राजदूत तथा दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved