मॉस्को/ वाशिंगटन/ कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Ongoing war between Russia and Ukraine) को 56 दिन हो गए हैं। दोनों देश एक दूसरे को लगातार चुनौती दे रहे हैं। लगातार आक्रामक हो रहे रूस ने यूक्रेन को हथियार (Russia arms Ukraine) डालने का एक मौका देते हुए आगे की कार्रवाई रोकने का भरोसा भी दिया है। हालांकि अमेरिका ने यूक्रेन को और अधिक हथियार व सैन्य सहायता देने की बात कही है।
उधर, रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को हथियार डालने का मौका देने की बात कही है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन के सैनिकों के लिए एक सुरक्षित गलियारा खोल दिया है। जो सैनिक हथियार डालना चाहते हैं, वे आत्मसमर्पण कर सकते हैं। वादा किया गया है कि यदि यूक्रेन के सैनिक आत्मसमर्पण करेंगे, तो रूस की सेना आगे की कार्रवाई नहीं करेगी। वैसे माना जा रहा है कि यूक्रेन आत्मसमर्पण के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा। यूक्रेन पहले ही रूस को हराने के लिए हर संभव युद्ध का ऐलान कर चुका है। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved