
मॉस्को। रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) के साथ चल रही जंग (War) के बीच एक बड़ा समझौता किया है। रूस ने इस्तांबुल (Istanbul) में हुए समझौतों के तहत एक मानवीय कदम उठाते हुए यूक्रेन के 1,000 मृत सैनिकों के शव कीव को सौंप दिए हैं। यह जानकारी रूसी वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की (Vladimir Medinsky) ने बुधवार को दी। रूसी मीडिया आरटी के अनुसार इस अदला-बदली के तहत यूक्रेन ने रूस को उसके 19 मृत सैनिकों के शव लौटाए हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच यह समझौता मानवता को शीर्ष पर रखते हुए किया गया है। मेडिंस्की के अनुसार यह प्रक्रिया दोनों देशों के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि ये सैनिक अब अपने देश की मिट्टी में सम्मानपूर्वक विश्राम कर सकेंगे।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “ईश्वर करे वे अपने देश की भूमि में शांति से विश्राम करें।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved