
नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति (us President)डोनाल्ड ट्रंप (donald trump)ने यूक्रेन में 30 दिनों के युद्धविराम प्रस्ताव (Ceasefire proposal)पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) के बयान को बहुत आशाजनक बताया है, लेकिन साथ ही इसे अपूर्ण भी कहा। ट्रंप की टिप्पणी पुतिन के बयान के बाद आई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे 30 दिन के युद्धविराम के विचार का समर्थन करते हैं, लेकिन इस बारे में उनके मन में गंभीर सवाल हैं। इसे लेकर उन्होंने अमेरिका के साथ चर्चा की इच्छा जताई है।
वॉइट हाउस में नाटो प्रमुख मार्क रूटे से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने पुतिन की टिप्पणी को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, उन्होंने बहुत आशाजनक बयान दिया है, लेकिन यह पूर्ण नहीं है। ट्रंप ने आगे कहा, ‘मैं उनसे मिलना या उनसे बात करना पसंद करूंगा, लेकिन हमें इसे (युद्धविराम समझौते को) जल्दी से जल्दी पूरा करना होगा।’
दुनिया के लिए बताया निराशाजनक
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अगर रूस शांति योजना को अस्वीकार करता है तो यह ‘दुनिया के लिए बहुत निराशाजनक’ होगा। ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ यूक्रेन युद्धविराम पर बातचीत के लिए गुरुवार को मॉस्को पहुंचे हैं।
यूक्रेन के क्षेत्रों पर भी चल रही बात
ट्रंप ने कहा, अंतिम समझौते के बहुत से विवरणों पर वास्तव में चर्चा हो चुकी है। अब हम देखेंगे कि रूस इसमें शामिल है या नहीं और यदि नहीं तो यह दुनिया के लिए बहुत निराशाजनक क्षण होगा। ट्रंप ने दीर्घकालिक शांति के लिए वार्ता की एक झलक भी दी। इसमें यह भी शामिल है कि यूक्रेन को रूस को कौन सा क्षेत्र देना होगा।
ट्रंप ने कहा, हम अंधेरे में काम नहीं कर रहे हैं। हम यूक्रेन के साथ जमीन और जमीन के उन टुकड़ों पर चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें रखा जाएगा और खो दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘इसमें एक बहुत बड़ा बिजली संयंत्र भी शामिल है- बिजली संयंत्र किसे मिलेगा?’ ट्रंप ने हालांकि इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर है। यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा स्टेशन वर्तमान में रूस के कब्जे में है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved