कीव (Keev)। रूस-यूक्रेन के भीषण युद्ध चल रहा है। रूस एक बार फिर युक्रेन के आर्मी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों (ballistic missiles) को बौछार कर दी। रूस ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन पर तीन बड़े हमले किए हैं। ताजा हमले में उसने यूक्रेन के आर्मी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों (ballistic missiles) से हवाई हमला किया। रूस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो अब जल्द ही युद्ध खत्म करना चाहता है।
वहीं, राजधानी कीव में रूस ने इस महीने 16वीं बार अटैक किया है। एक साल से भी अधिक समय से चले आ रहे इस महायुद्ध का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। रविवार रात को भी रूसी सेना ने कीव में कई जगहों पर क्रूज और ड्रोन हमले किए थे। हालांकि यूक्रेन का दावा है कि रूसी हमले से राजधानी के लोगों में दहशत जरूर है लेकिन, नुकसान न के बराबर है क्योंकि रूस की तकरीबन सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया था।
यूक्रेन ने माना- नुकसान हुआ
यूक्रेन ने रूसी अटैक पर बयान दिया कि उसके आर्मी बेस पर अटैक से नुकसान जरूर हुआ है लेकिन, सही आकलन का खुलासा नहीं किया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि एक से अधिक हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया था। जबकि, अन्य हवाई ठिकानों को नुकसान की यूक्रेन से कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved