img-fluid

मॉस्को में सनसनीखेज हमला: यूक्रेन युद्ध की रणनीति के अहम सूत्रधार रूसी जनरल को मारी गई गोलियां

February 07, 2026

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक बड़ा हमला सामने आया है। रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी जीआरयू (GRU) के उप प्रमुख और लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेव (Vladimir Alexeev) पर शुक्रवार को अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में एलेक्सेव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, जनरल एलेक्सेव को कई गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि माना जा रहा है कि इस घटना से रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति वार्ता पर एक बार फिर असर पड़ सकता है।

घर के बाहर घात लगाकर हमला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हमला मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित एक आवासीय इमारत के पास हुआ। हमलावर पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही उसने जनरल एलेक्सेव पर गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद एलेक्सेव को अस्पताल ले जाया गया। वहीं रूस की जांच समिति ने इसे हत्या के प्रयास का मामला मानते हुए आपराधिक जांच शुरू कर दी है।



  • कौन हैं व्लादिमीर एलेक्सेव?

    लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेव वर्ष 2011 से GRU में दूसरे सबसे शक्तिशाली अधिकारी माने जाते हैं। यूक्रेन युद्ध की रणनीति और सैन्य अभियानों की योजना में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है। यूक्रेन उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराधी के रूप में देखता है, जबकि वैश्विक स्तर पर भी वे कई विवादों से जुड़े रहे हैं।

    अमेरिका और यूरोप के प्रतिबंधों का सामना

    एलेक्सेव पर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने 2018 में यूके के सैलिसबरी में रूसी पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पर किए गए ‘नोविचोक’ नर्व एजेंट हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसी वजह से वे ईयू प्रतिबंधों के दायरे में हैं।

    इसके अलावा, 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित साइबर हस्तक्षेप और हैकिंग अभियानों को लेकर अमेरिका ने भी उन पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।

    सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

    हाल के महीनों में रूस में कई हाई-प्रोफाइल सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। एलेक्सेव पर हुआ यह हमला मॉस्को की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र की कमजोरियों को उजागर करता है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी राजनीतिक और सैन्य असर पड़ सकते हैं।

    Share:

  • 'नहीं दिया गया था सेना को आदेश, लद्दाख में घुसपैठ रुकी नहीं', ओवैसी ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

    Sat Feb 7 , 2026
    हैदराबाद। तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वाले नगरपालिका और नगर निगम चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करत हुए सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved