img-fluid

रूस-यूक्रेन यु्द्ध : यूक्रेन का दावा रूसी सैनिकों ने की बर्बरता, रूस के भी 19500 सैनिक मारे गए

April 13, 2022

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के 47 दिन हो चुके हैं। यूक्रेन ने रूसी सैनिकों  (Russian soldiers) की बर्बरता की बड़ी घटनाओं की ओर दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए दावा किया है कि बूचा में रूसी सैनिकों ने 25 महिलाओं व युवतियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म (rape) किया था। इनमें से ज्यादातर युवतियां अब गर्भवती हैं।

छह सप्ताह की रूसी घेराबंदी ने दक्षिणी बंदरगाह (southern port) शहर मैरियूपोल में 10,000 से ज्यादा नागरिकों की जान ले ली और सड़कों पर लाशें बिछा डालीं। यह जानकारी शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको ने दी। उधर, जंग के 48वें दिन रूस ने कीव के पास 2 हथियार डिपो तबाह कर डाले। जबकि यूक्रेन ने दावा किया कि उसने जंग में रूस के 19,500 सैनिकों को मार गिराया है।



यूक्रेन की संसद की मानवाधिकार आयुक्त का दावा है कि बूचा में महज नरसंहार ही नहीं हुआ, बल्कि वहां महिलाओं के साथ भी ज्यादती हुई है। बूचा में रूसी सैनिकों ने 25 महिलाओं व युवतियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि इन 25 युवतियो को एक बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा गया था। इनमें से कुछ युवतियों की उम्र तो 14 से 24 साल के बीच थी। उनके साथ लगातार कई दिन तक मानसिक व शारीरिक शोषण किया गया। इनमें से ज्यादातर युवतियां अब गर्भवती हैं।

साथ ही यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री ने 500 से ज्यादा यूक्रेनी महिलाओं को रूसी सेना द्वारा कैद किये जाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इन महिलाओं को बैठने तक की अनुमति नहीं दी जाती। उनके बाल कटवा कर उनके साथ बहुत खराब व्यवहार किया जा रहा है। इस बीच यूक्रेन की सेना का चौंकाने वाला दावा सामने आया है।

यूक्रेनी सेना की एक रेजीमेंट ने कहा है कि मैरियूपोल पर रूसी सेना ने ड्रोन का इस्तेमाल कर हवा से जहरीले पदार्थ गिराए थे। इस कारण सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। सैन्य अधिकारी इसे रूस के सैनिकों द्वारा रासायनिक हथियारों का पहला प्रयोग मान रहे हैं। इन शिकायतों के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हथियारों की मांग की है। पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन में लोग मर रहे हैं और हमें हथियारों की आपूर्ति समय पर नहीं की जा रही है।

 

 

Share:

  • देश में फिर पांव पसार रहा कोरोना, 29 जिलों में हुआ बेकाबू, इन शहरों में तेजी से बढ़ रहे मामलें

    Wed Apr 13 , 2022
    नई दिल्ली। देश में कोरोना (corona) ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। ये चौथी लहर की आहट भी हो सकती है। कम से कम आंकड़े तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार को दुनिया में कोरोना संक्रमितों (corona […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved