
लंदन। ब्रिटेन (Britain) के लंदन(London) में पाकिस्तानी मूल के सादिक खान (Sadiq Khan) ने लगातार दूसरी बार महापौर पद का चुनाव जीत लिया(Won Mayor election) है। उन्हें 55.2 फीसदी वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 44.8 फीसदी मत हासिल हुए। लेबर पार्टी(Labor party) के प्रत्याशी सादिक खान (Sadiq Khan) ने कंजर्वेटिव पार्टी(Conservative Party) के शॉन बैली (Shaun Bailey) को शिकस्त दी है। सादिक खान (Sadiq Khan) को 12 लाख 6 हजार 34 वोट मिले जबकि बैली को 9 लाख 77 हजार 601 मतों से संतोष करना पड़ा। महापौर पद के लिए चुनाव गुरुवार को हुए थे और मतगणना शनिवार को रात भर चली थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved