img-fluid

मौत का एहसास सलमान खान को भी हुआ, बोले- ऐसा सिर्फ फिल्मों में देखा…

February 10, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पहली बार किसी पॉडकास्ट का हिस्सा बने। उन्होंने अपने भतीजे और अरबाज खान (Arabaj Khan) के बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने इस पॉडकास्ट के दौरान अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। साथ ही, उन्होंने अरहान खान के दोस्तों को हिंदी में बात करने की सलाह दी। पॉडकास्ट के दौरान सलमान खान ने एक घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें मौत का एहसास हुआ था।

फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसे सलमान खान
सलमान खान ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वो अपने भाई सोहेल खान के साथ ट्रेवल कर रहे थे। वो दोनों जब किसी अवार्ड शो से वापस आ रहे थे तभी उनकी फ्लाइट में टर्बुलेंस हुआ। उन्होंने कहा कि वो टर्बुलेंस 45 मिनट का था।



एयर होस्टेस तक कर रही थीं प्रार्थना
सलमान ने बताया कि उन्होंने जब एयर होस्टेस को देखा तो वो प्रार्थना कर रही थीं। तब मैंने सोचा अरे बार रे! पायलेट्स तक परेशान थे। इसके बाद ऑक्सीजन मास्क गिरे। सलमान ने आगे बताया कि उन्होंने सोचा कि ऐसा तो उन्होंने सिर्फ फिल्मों में देखा है। सलमान ने कहा कि 45 मिनट के बाद सब सेटेल हो गया और हर कोई नॉर्मल हो गया और सब हंसने लगे। सलमान ने बताया कि जब ये सब हो रहा तो उन्होंने सोहेल को देखा तो वो आराम से सो रहे थे।

सोनाक्षी सिन्हा भी थीं मौजूद
सलमान खान ने बताया कि उस फ्लाइट में सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। फ्लाइट में थोड़ी देर बाद फिर टर्बुलेंस हुआ। इसके बाद सबने हंसना बंद कर दिया और जब तक फ्लाइट लैंड नहीं हुई तब तक किसी ने एक शब्द नहीं बोला।

Share:

  • विकी की फिल्‍म 'छावा' के होंगे चार वर्जन रिलीज, बुकिंग के लिए मची होड़

    Mon Feb 10 , 2025
    मुंबई। विकी कौशल और रश्मिका मंदाना (Vicky Kaushal and Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘छावा’ (‘Chaava’) बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन एडवांस बुकिंग (Advance Booking) के मामले में जलवा दिखाती नजर आई। फिल्म को हिंदी में ही कुल 4 वर्जन में रिलीज किया जा रहा है और इसे सबसे अच्छा रिस्पॉन्स 2D वर्जन से मिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved