मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम मची हुई है। आम हो खास हर कोई पूरे जोश के साथ गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मना रहा है। बॉलीवुड सितारों ने भी धूमधाम से अपने घर पर बप्पा का स्वागत कर रहा है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर में गणपति बप्पा विराजे। वहीं, अर्पिता के घर में आए बप्पा के विसर्जन में पूरा खान परिवार शामिल हुआ। इस दौरान सलमान खान ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमते नजर आए। इस मौके पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी गणपति विसर्जन का हिस्सा बनीं।
सोनाक्षी-जहीर भी शामिल हुए गणपति विसर्जन में
गणपति विसर्जन के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी शामिल हुए। कपल खान और अर्पिता की फैमिली के साथ जमकर एंजॉय करता दिख रहा है। सोनाक्षी इस मौके पर हैवी सूट पहने और बालों में गजरा लगाए नजर आईं। ग्रीन कलर की शेरवानी पहने जहीर इकबाल भी खूब जच रहे थे। वहीं, आयुष शर्मा भी अपनी बेटी को गोद में लिए ढोल पर झूमते दिखे। अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी बप्पा को विदा करते हुए उनकी भक्ति में लीन दिखाई दिए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved