मुंबई (Mumbai) । अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान (Salman Khan ) के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स ने अक्षय की आने वाली फिल्म सेल्फी के पार्टी सॉन्ग पर मैं खिलाड़ी पर ठुमके लगाए। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ) ने सलमान (Salman Khan ) को गाने की धुन पर नचाया और कहा कि वह जल्दी सीखते हैं।
View this post on Instagram
फैंस को अक्षय और सलमान की केमेस्ट्री और डांस काफी पसंद आया है। अक्षय और सलमान के फैंस में से एक ने कहा कि “भाई ने मार डाला। एक अन्य यूजर ने लिखा, “पसंदीदा लोगों को एक साथ देखना अच्छा लगता है।” एक फैन ने कहा कि सलमान और अक्षय को एक साथ एक फिल्म करनी चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved