मुंबई। सलमान खान और माधुरी दीक्षित (Salman Khan and Madhuri Dixit) की ‘हम आपके हैं कौन’ हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्म है। इस फिल्म में परिवार, कल्चर को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी के साथ गाने भी खूब मशहूर हुए। इसके साथ ही गुलेल (Gulel) वाला वो सीन भी जो सलमान उर्फ प्रेम ने माधुरी दीक्षित यानी निशा पर चलाई थी। ये आइकॉनिक सीन कई फिल्मों में दिखाया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में माधुरी पर गुलेल सलमान ने नहीं बल्कि किसी और ने चलाई थी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर सूरज बडजात्या ने किया था।
उन्होंने बताया था कि गाने के बोल के हिसाब से उन्हें सलमान की तरफ से की गई कोई गुस्ताखी दिखानी थी। ऐसे में उन्होंने सलमान को बस गुलेल के साथ सीन करने को कहा और बाद में माधुरी पर गुलेल का निशाना उनके डांस कोरियोग्राफर के असिस्टेंट ने मारा था। डायरेक्टर ने ये भी खुलासा किया था कि ये गुलेल वाला आईडिया उन्हें पंजाबी फिल्म से मिला था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved